अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि
Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-
Step Photo
अंडे की सब्जी कैसे बनाते है? ||Egg curry recipe in Hindi||
अंडे की सब्जी एक ऐसी सब्जी है जो कि आप बहुत ही कम समय में बना सकते है अगर आप collage स्टूडेंट है या office जाने वाले लोगो में से है, और आपको देर हो रही है तो तो ऐसे टाइम पे आप बहुत की कम समय में अंडे कि सब्जी बना सकते है | अंडे की सब्जी को आप रोटी, चावल आदि के साथ खा सकते है | इसमें अगर आप चाहे तो ग्रेवी कम या ज्यादा भी कर सकते है | तो चलिए देखते है कि अंडे कि सब्जी कैसे बनाते है? How to make Egg curry recipe? सबसे पैहले अंडा को उबालना होगा | अगर आपको अंडा उबला नहीं आता तो चलिए हम सबसे पैहले अंडा को उबालना सीख ते है |
अंडा उबालने का सही तरीका!
1. सबसे पहले किसी बर्तन मे अंडे को डेल और उसमे इतना पानी डेल की अंडे से आधे इंच उपर तक पानी हो और थोड़ा सा नमक डाल दे |
2. फिर गैस ऑन करे और मध्यम आंच पे 2 मिनेट तक उबाल आने दे |
3. उसके बाद आप 8 - 10 मिनेट के लिए ढक दे और उबलने दे (अगर आप चाहे तो बिना डके उबाल सकते है लेकिन उसमे थोड़ा सा ज्यादा टाइम लगता है 10 मिनेट के जगहे पे 15 मिनेट )
4 . अब गैस बंद करे और अंडे को ठन्डे पानी से धोले |
5.अंडे को ठन्डे पानी से धोने के बाद अंडे को एक बर्तन मे रख ले और 5 - 7 मिनेट तक ठन्डे होने के लिए छोड़ दे |
6. जब अंडे ठन्डे होजाये तो उसे इस तरह से छील ले
7. अंडे को छिलने के बाद अंडको एक कोई भी बर्तन मे रखे इस तरहसे | चलिए अब हमारा अंडा रेडी हो चूका है सब्जी बनाने के लिए | उसे पहेले चलिए देखते है की अंडे की सब्जी बनाने के लिए किया किया सामानो की जरुरत होती है |
सामग्री :-
- अंडा(Egg): 6
- प्याज(Chopped Onion): 2
- मिर्च(Green Chili): 4
- अदरक पेस्ट(Ginger pest): 1 चम्मच
- लहसुन पेस्ट(Garlic pest): 1 चम्मच
- टमाटर(Tomato): 2 (मिक्सर में पीस ले)
- जीरा(Cumin): 2 चुटकी
- खरा गरम मशाला(Garam mashala)
- धनिया पत्ता(Coriander leaf):
- मिर्च पाउडर(Chili powder):1 चम्मच
- हल्दी पाउडर(Turmeric powder):1 चम्मच
- धनिया पाउडर(Coriander powder) : 1 चम्मच
- गरम मशाला(Garam mashala): 1 चम्मच
- नमक(Salt): स्वाद अनुशार
- तेल(Oil): 100 ग्राम
- मेथी पत्ता(Mint leaf)
NOTE- उसकी ग्रेवी अच्छी होने के लिए उसमे हम थोड़ा सा नारियल का दूध या नारियल बुरादा डाल देंगे, जिससे करी का पूरा टेस्ट ही बदल देगा |तो यहाँ पे मैंने नारियल का बुरादा इस्तेमाल कर रही हु |
बनाने कि विधि :-
- सबसे पहले अंडे को उबाल कर उसे छीलकर उसमे बिच से थोड़ा थोड़ा काट ले | ताकि अंडे को तलते टाइम ज्यादा तेल का छिट्टा ना उड़े |
2. अब गैस पे पैन रखे और उसमे तेल डालें | फिर उसमे मिर्च, हल्दी, काली मिर्च और नमक डाल दे |
3. फिर उसमे अंडे को डालकर थोड़ी देर फ्राई कर ले |
4. अब एक दूसरी कढ़ाई या पैन में थोड़ा सा तेल डालें और गरम होने के बाद उसमे जीरा और खरा गरम मशाला को डाल दे |
5. फिर उसमे प्याज को डाल दे और उसे भूरा होने तक भुने |
6. फिर उसमे अदरक, लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पत्ता डालकर उसे भुने |
7. फिर उसमे टमाटर डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये |
8. और जब टमाटर अच्छे से पक जाये तो उसमे उसमे पानी डालकर ग्रेवी बना ले और उसे 2 मिनट तक पकाये |
9. अब नारियल के बुरादे को मिक्सी जार में ले ले और उसमे थोड़ा सा पानी डालकर उसे पीस ले |
10. फिर उसे ग्रेवी में डाल दे |
11. अब उसमे फ्राई किये हुए अंडे को डाल दे, और उसमे थोड़ी देर पकाये |
12. अब उसमे गरम मशाला और धनिया का पत्ता डाल दे, और हमारी एग करी बन कर तैयार है |
13. अब इसे किसी सर्विंग बॉउल में निकाल ले और और इसे गरमा गरम रोटी , नान या चावल के साथ पड़ोसे |
सुझाव:-
- अंडे को फ्राई करने से पहले उसे थोड़ा सा काट दे ताकि मशाला अंदर तक जाये |
- मशाले को मध्यम आंच पे अच्छे से पकाये |
- नारियल को ग्रेवी में डालने से उसका टेस्ट ही बदल जाता है और आपके खाने में चार चाँद लगता है |
मुझे विश्वास है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी |
अण्डा पराठा बनाने के लिए 👉
super
ReplyDelete